Kaal Kise Kahate Hain

काल किसे कहते है और काल के कितने भेद होते हैं ? | Kaal Kise Kahate Hain

Contents

काल किसे कहते है और काल के भेद कितने होते हैं ? काल की परिभाषा क्या है ? OR Kaal Kise Kahate Hain इन सब के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों हिंदी व्याकरण में काल की अहम भूमिका होती है। इसी से हिंदी भाषा के वाक्यों का स्वरूप तैयार होता है। आपने इंग्लिश भाषा के Tense के बारे में तो सुना ही होगा, इसी तरह से हिंदी भाषा में काल होता है। तो आइए जानते है, कि काल किसे कहते है ? ( Kaal Kise Kahate Hain ).


काल किसे कहते है ? | Kaal Kise Kahate Hain 

काल: काल का अर्थ होता है, समय। क्रिया के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का पता चलता है, उसे काल कहते हैं।

क्रिया: किसी वाक्य में जब किसी काम के करने का बोध हों, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे :-

  1. श्याम सो रहा है।
  2. रीना खेल रही है।
  3. सोनू चल रहा है।
  4. रेहान पढ़ रहा है।

उपरोक्त वाक्य में सोना, खेलना, चलना और पढ़ना आदि को क्रिया कहते है।

ऊपर हमने आपको Kaal Kise Kahate Hain के बारे में बताया, तो अब आइए जानते है। काल के कितने भेद है ( Kaal Ke Bhed ).



काल के भेद | Kaal Ke Bhed:

काल के तीन भेद है।

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल काल
  3. भविष्यकाल काल

वर्तमान काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है, कि कोई काम अभी चल रहा है – उसे वर्तमान काल कहते है। जैसे:

  • लड़का खेल रहा है।
  • रीना सो रही है।
  • शबनम खेलती है।

वर्तमान काल के भेद | Vartman Kaal Ke Bhed 

वर्तमान काल के तीन भेद है।

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. संदिग्ध वर्तमान काल

सामान्य वर्तमान काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से यह पता चले, कि कोई कार्य वर्तमान में हो रहा है, यानि कि वह कार्य रोज़ किया जाता है। उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे :-

  1. मैं खाना बनाती हूं।
  2. शालू पढ़ाई करते हैं।
  3. रेशमा खेलती है।

उपरोक्त वाक्य से पता चलता है, कि खाना बनाने का काम, पढ़ाई करना और खेलना एक निश्चित समय के अनुसार रोज के रहता है।

अपूर्ण वर्तमान काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से यह पता चलता है, कि काम अभी हो रहा है या किया जा रहा है, तो इसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे :-

  1. वह लिख रहा है।
  2. मैं खेल रही हूं।
  3. रीना सो रही है।

उपरोक्त वाक्यों में लिख रहा है,  खेल रही हूं और सो रही है, जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह पता चलता है, कि कोई कार्य अभी भी किया जा रहा है। 

संदिग्ध वर्तमान काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से बीतते हुए समय में किसी काम के होने का संदेह प्रकट हो तो उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे:-

  1. अजय पढ़ रहा होगा।
  2. रेशमा खेल रही होगी।
  3. शालू गाना गा रही होगी।

उपरोक्त वाक्य में इस्तेमाल किए गए शब्द पढ़ रहा होगा, खेल रही होगी और गाना गा रही होगी से पता चलता है, यहाँ किसी कार्य के होने का संदेह है।


>> सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद


भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय का पता चलता है, उसे भूतकाल कहते हैं।

जैसे :-

  1. राहुल ने पत्र लिखा।
  2. सीमा ने पढ़ाई की।
  3. सोनू सो चुका है।

भूतकाल के 4 प्रकार होते है :- 

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पुर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल

सामान्य भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से किसी काम के बीते समय में होने का पता चलता है, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।

जैसे :-

  1. सोनू ने गीत गाया।
  2. राधा सो गई।
  3. ज़ोया ने खाना खाया।

उपरोक्त वाक्यों में इस्तेमाल किए गए शब्द गीत गाया, सो गई और खाना खाया शब्दों से पता चलता है, कि किसी काम को हुए वे समय बीत गया है।

आसन्न भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से कार्य के शुरू होकर अभी-अभी समाप्त होने का पता चलता है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।

जैसे :-

  1. राहुल सो चुका है।
  2. मैं अपना काम कर चुकी हूं।
  3. रोगी ठीक हो चुका है। 

उपरोक्त वाक्य में इस्तेमाल किए गए शब्द सो चुका है, कर चुकी है और हो चुका है। से पता चलता है, कि कोई काम शुरू होकर अभी अभी समाप्त हुआ है।

पूर्ण भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से काम का बीते समय मैं होने का पता चलता है, लेकिन उस काम को हुए वे समय बीत चुका हों।

जैसे:-

  1. शानू गीत गा चुका था।
  2. हसीना नृत्य कर चुकी थी।
  3. मैं खाना खा चुका था।

उपरोक्त वाक्यों में लिखे गए शब्द गा चुका था, कर चुकी थी और खा चुका था से पता चलता है कि किसी काम को समाप्त हुए वे समय बीत चुका है।

अपूर्ण भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रूप से पता चलता है, कि कोई कार्य बीते हुए समय में शुरू हुआ था, लेकिन उसकी समाप्ति का समय भूतकाल में सूचित ना हो, तो उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।

जैसे:-

  1. अरुणा झूठ बोल रही थी।
  2. चिड़िया पेड़ पर चहचहा रहीं थी।
  3. अजय खाना खा रहा था।

उपरोक्त वाक्यों में इस्तेमाल किए गए शब्द बोल रही थी, चहचहा रही थी और खा रहा था। आदि शब्दों से पता चलता है, कि बीते समय में कोई काम हो रहा था, लेकिन उसके समाप्त होने की कोई सूचना नहीं है।

संदिग्ध भूतकाल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से बीते समय में काम के होने का संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।

जैसे :-

  1. राधा ने कार्य कर लिया होगा।
  2. सीमा ने खाना खा लिया होगा।
  3. राहुल चला गया होगा।

उपरोक्त वाक्यों में इस्तेमाल किए गए शब्द कर लिया होगा, खा लिया होगा और गया होगा से पता चलता है, कि किसी कार्य के होने का संदेह है।



भविष्य काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से किसी काली के आने वाले समय का पता चलता है, उसे भविष्य काल कहते हैं।

जैसे :-

  1. राहुल गाना गाएगा।
  2. सोनू कार्य करेगा।

भविष्य काल के दो रुप होते है।

  1. सामान्य भविष्य काल
  2. संभाव्य भविष्य काल

सामान्य भविष्य काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से कार्य के होने या पाने का पता आने वाले समय में पता चलता हैं, उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं।

जैसे :-

  1. कल मैं घर जाऊंगी।
  2. तुम कल खाना खाओगी।
  3. हम खेलने जाएंगे।

उपरोक्त वाक्य में इस्तेमाल किए गए शब्द घर जाऊंगी, खाना खाओगी और खेलने जाएंगे से पता चलता है, कि आने वाले समय में यह कार्य होने वाले हैं।

संभाव्य भविष्य काल किसे कहते है ?

क्रिया के जिस रुप से किसी काम के करने या होने की संभावना पाई जाती है, उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं।

जैसे :-

  1. हो सकता है, आज मैं काम ना करूं।
  2. हो सकता है, कि आज वर्षा हो।
  3. हो सकता है, कि राहुल आज मुंबई जाए।

उपरोक्त वाक्यों में इस्तेमाल किए गए शब्द आज वर्षा हों, राहुल आज मुंबई जाए और काम ना करू आदि से पता चलता हैं, कि आने वाले समय में किसी काम के होने की संभावना हैं।

Kaal Kise Kahate Hain


निष्कर्ष :-

आज हमने सीखा कि काल किसे कहते हैं ( Kaal Kise Kahate Hain ) और इसके कितने भेद हैं। यहां आपको सरल भाषा में यह बताने की कोशिश की गई है, कि हिंदी व्याकरण में काल को हम किस तरह से इस्तेमाल करते हैं।

उम्मीद है, आपको हमारा यह लेख – Kaal Kise Kahate Hain जरूर पसंद आएगा। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *