Online Padhai Kaise Kare

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें – Online Padhai Kaise Kare

Contents

Online Padhai Kaise Kare :- आज पूरी दुनिया में इंटरनेट का बोलबाला है। इंटरनेट हमारी लाइफ का बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है। आज लगभग सारे काम इंटरनेट के जरिए ही किए जा रहे हैं, ऐसे में पढ़ाई क्यों पीछे रहें।  आजकल पढ़ाई भी ऑनलाइन हो गई है। ऐसी बहुत सी वेबसाइट और एप्प है, जिसके जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

Online Padhai Kaise Kare ? और इसके लिए किन साधनों का उपयोग करें ? इन सब के लिए कुछ पॉइंट्स को समझना जरूरी है|

  • ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें / Online Padhai Kaise Kare.
  • ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए ऐप / Online Padhai Kaise Kare Ke Liye App.
  • ऑनलाइन पढ़ाई के क्या क्या फायदे है.
  • ऑनलाइन पढ़ाई के क्या क्या नुकसान है.
  • ऑनलाइन पढ़ाई में किन किन सावधानी को बरतना चाहिए.

Online Padhai Kaise Kare | ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें ?

ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए सबसे पहले मोबाइल, लैपटॉप, या कंप्यूटर की आवश्यकता होती है, जिसमें इंटरनेट कनेक्शन हो।

ऑनलाइन पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना चाहिए। इसके लिए अपने मोबाइल के सेटिंग में जाकर DND ऑप्शन को इनेबल करना चाहिए, जिससे कोई भी कॉल या नोटिफिकेशन ना आए, जिससे कि ध्यान न भटके।

ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए और 1-1 क्लास के बीच में 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए।

ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए इंटरनेट में बहुत सारे ऐप मौजूद है, जिसके माध्यम से पढ़ाई की जा सकती हैं। ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए बहुत सारे सर्च इंजन उपलब्ध है, जिसमें गूगल,  विकिपीडिया, इनसाइक्लोपीडिया ज्यादातर यूज किए जाते है।

ग्रुप बनाकर अपने दोस्तों के साथ आपस मे डिस्कशन करके भी ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकती हैं। ऑनलाइन पढ़ाई करते समय इंर्पोटेंट टॉपिक्स के नोट्स बनाते रहना चाहिए, ताकि कुछ भूल ना जाए ।

Read More:- 

Online Padhai Karne Ke Liye App / Online Padhai Kaise Kare

1: BYJU’S

BYJU’S एप्प के द्वारा 1st से लेकर 12th तक के स्टूडेंट घर बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें कॉन्पिटिटिव एग्जाम जैसे CAT, IAS, GRE, GMPI की भी तैयारी कर सकते हैं।

Byjus.com

2: Vedantu

Vedantu ऐप से भी हम 1-12 क्लास तक की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्कॉलरशिप क्विज, टेस्ट भी होते रहते हैं। इस एप्प में आपको ICSC, JEE, NEET के लिए स्टडी मटेरियल मिल जाएगा।

Vedantu.com

3: Unacademy

Unacademy ऐप के जरिए ऑनलाइन कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं | जैसे – UPSC, SSC, Railway, JEE, PSC etc. इसमे एग्जाम की तैयारी हिंदी या इंग्लिश भाषा में कर सकते हैं।

4: E Pathsala

E Pathsala के जरिए भी हम एक से बारहवीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें उपलब्ध बुक्स को Offline डाउनलोड करके भी पढ़ सकते हैं। यह गरीब और दूरदराज के स्टूडेंट के लिए वरदान है।

5: Umang app

यह एप्प भारत सरकार द्वारा बनाई गई है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई आप ऑडियो फाइल्स, इबुक्स, वीडियोस के जरिए कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा प्राइमरी और सेकेंडरी स्टूडेंट्स के लिए अच्छी स्टडी मटेरियल मिल जाते हैं।

6: Hangout meet

यह एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग ऐप है। इस एप के द्वारा स्टूडेंट और टीचर वीडियो कॉलिंग या कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आपस में जुड़ जाते हैं और साथ में पढ़ाई करते हैं। इस ऐप को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

7: Youtube

यूट्यूब मे आप वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं और यूट्यूब में लगभग सभी सवालों के जवाब वीडियो के रूप में मौजूद हैं।


Note:- इसके अलावा Online Padhai Kaise Kare के लिए बहुत सारे App इंटरनेट में उपलब्ध है, जिसके जरिए आप ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इन सभी ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके और इंस्टॉल करके फिर इसमें रजिस्टर होकर यूज कर सकते है।


ऑनलाइन पढ़ाई करते समय किनकिन सावधानी को बरतनी जरूरी है |

  1. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय सबसे जरूरी बात जो ध्यान में रखना चाहिए, वो ये है, कि स्क्रीन को कंटिन्यू ना देखें और बीच-बीच में अपनी पलकें झपकते रहना चाहिए और जब भी ब्रेक मिले किसी खुली जगह में जाकर, हो सके तो अपने आसपास की हरियाली या पेड़ पौधे को देखकर आंखों को रिलैक्स करें।
  2. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय बैठे-बैठे हाथ पैर जकड़ जाते हैं, तो जब भी ब्रेक मिले, थोड़ा टहलते रहना चाहिए।
  3. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय ब्रेक मिलने पर अपने मोबाइल के मैसेज  चैट, गेम खेलकर अपना समय बर्बाद ना करके, अपनी आंखें कुछ देर के लिए बंद कर आंखों को आराम देना चाहिए।
  4. अगर ऑनलाइन पढ़ाई किसी वेबसाइट या पीडीएफ के माध्यम से कर रहे हैं और उसके फाॅन्ट छोटे हो, तो उसे थोड़ा जूम करके देखना चाहिए, ताकि आंखों को ज्यादा जोर ना देना पड़े।
  5. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय अगर बच्चे छोटे हो, तो उनके साथ पेरेंट्स को खुद बैठना चाहिए | ताकि वह कोई गलत साइट ना खोल सके।

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे / Online Padhai Ke Fayde

  1. ऑनलाइन पढ़ाई का 1 फायदा यह हैं, की स्कूल और कॉलेज जाने का समय बच जाता है, जिससे उस बचे हुए समय को और ज्यादा पढ़ाई में लगा सकते हैं।
  2. एक फायदा यह है, कि किसी भी सब्जेक्ट या टॉपिक को और ज्यादा डिटेल में समझने के लिए तुरंत उस से रिलेटेड वीडियो या इमेज देख कर उसे और अच्छे से समझ सकते हैं, जो यह सुविधा स्कूल कॉलेज में उपलब्ध नहीं होते।
  3. ऑनलाइन पढ़ाई कहीं भी और कभी भी की जा सकती है।
  4. छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई एक मनोरंजन की तरह है, जिससे वो लैपटॉप और मोबाइल देखते हुए बहुत आसानी से पढ़ लेते हैं।
  5. ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे अपने माता-पिता के सामने होते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से यह अच्छा माध्यम है।
  6. ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए बच्चे नई तकनीकी का इस्तेमाल करना सीख रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसान / Online Padhai Ke Nuksan

  1. ऑनलाइन पढ़ाई का सबसे बड़ा नुकसान आंखों को होता है। लगातार पढ़ाई करते रहने से आंखों पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं, जिससे आंखों में प्रॉब्लम की समस्या पैदा हो सकती है।
  2. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय ध्यान भटकने का बहुत ही चांस होता है । ध्यान पढ़ाई में ना होकर मोबाइल में आने वाले नोटिफिकेशन और गेम में चला जाता है।
  3. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय कभी-कभी इंटरनेट की खराबी या नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से पढ़ाई बीच में डिस्टर्ब या बंद हो जाती है।
  4. गरीब बच्चे जिनके पास मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, वो इसकी वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं।
  5. ऑनलाइन पढ़ाई करते समय अगर किसी का पढ़ने का मन नहीं है, तो बहाने बनाने लगता है, कि घर में मोबाइल नहीं है, नेटवर्क नहीं आ रहा, आवाज नहीं आ रहा।
  6. ऑनलाइन पढ़ाई का एक नुकसान यह भी है, कि बच्चे कोई टॉपिक सर्च करते समय किसी भी लिंक को क्लिक करके गलत साइट पर भी जा सकते हैं, जिससे उन्हें गलत शिक्षा मिल सकती है।
  7. ऑनलाइन पढ़ाई मैं स्कूल जैसा माहौल नहीं बन पाता।
  8. ऑनलाइन पढ़ाई का एक नुकसान यह भी है, कि इतने सारे लोगों के जुड़े होने के कारण टीचर हर किसी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते।


निष्कर्ष / Conclusion

Online Padhai Kaise Kare के फायदे भी हैं और नुकसान भी। कुछ सावधानी बरतने से हम आसानी से Online Padhai Kaise Kare कर सकते हैं। कोरोना काल में लाॅकडाउन के कारण जब स्कूल कॉलेज बंद थे, तो सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए सभी स्टूडेंट्स के एक साल को खराब होने से बचाया।

ऑनलाइन पढ़ाई आज के बढ़ते युग में एक वरदान की तरह है, जिसका उपयोग कर हम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए हमें ऑनलाइन पढ़ाई को सपोर्ट करना चाहिए।

हमने आपको इस आर्टिकल में Online Padhai Kaise Kare के बारे में बताया | यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *