Pet Kam karne ka yoga

पेट कम करने के योगा | Pet Kam karne ka yoga

Contents

Pet Kam karne ka yoga :- हैलो दोस्तों अगर आप अपने निकले हुए पेट को अंदर करना चाहते हैं, तो योगा से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है। योगा वह आसान उपाय है, जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के कम मेहनत में बहुत ही आसानी से पेट अंदर करने के साथ-साथ और भी बहुत से फायदे पा सकते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Pet Kam karne ka yoga, pet kam karne ke gharelu upay Or Tarike, pet aur kamar ki charbi kam karne ke upay बताने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Pet Kam Karne Ka Yoga | पेट कम करने के लिए योगासन

  1. ताड़ासन
  2. त्रिकोणासन
  3. अर्ध चक्रासन
  4. धनुरासन
  5. पवनमुक्तासन

Pet aur kamar ki charbi kam karne ke upay OR Pet Kam Karne Ka Yoga 


1: ताड़ासन

हमेशा अपने योगा की शुरुआत ताड़ासन से ही करें। यह एक तरह का warm up है। इससे ब्लड सरकुलेशन शरीर में अच्छी तरह से होने लगता है और शरीर भी लचीला होता है।

ताड़ासन

कैसे करें:-

  1. सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  2. फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाते हुए सर के ऊपर ले जाएं।
  3. फिर एक लंबी सांस लेते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
  4. अब आपकी हथेली आसमान की ओर होनी चाहिए और आपके पूरे शरीर का भार आपके पंजों पर।
  5. अब अपने शरीर को थोड़ा सा स्ट्रेच कीजिए जिससे आपको अपने पूरे शरीर में खिंचाव महसूस हो। इसी स्थिति में अपने आप को 5 से 7 सेकंड तक रोककर रखें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को फैलाते हुए सामान्य स्थिति में आ जाए।

इसी तरह इस प्रक्रिया को कम से कम 5 से 6 बार दोहराएं।

लाभ:-

  • इससे मोटापा बहुत जल्दी कम होता है।
  • 20 से कम उम्र के लोग अगर इसे करें, तो इसे हाइट भी बड़ती है।
  • कमर, पीठ और मांसपेशियों के दर्द में भी बहुत जल्दी आराम आता है।

2: त्रिकोणासन

यह बहुत ही आसान और असरकारी योगासन है।

त्रिकोणासन

कैसे करें-

  1. सबसे पहले पैरों में 2 फीट की दूरी बनाकर हाथों को सीधा रखकर खड़े हो जाए।
  2. अब अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध में फैला ले।
  3. अब झुकते हुए बाएं हाथ को बाएं पैर के टखने तक लाएं।
  4. ध्यान रखें, कि इस समय आपका दायां हाथ जमीन के समानांतर और आपके कान से बिल्कुल सटा होना चाहिए। इस समय आपके घुटने बिल्कुल भी मुड़े हुए नहीं होना चाहिए।
  5. सामान्य तरीके से सांस लेते हुए इसी स्थिति में अपने आप को पांच से 10 सेकंड तक रोककर रखें।
  6. अब बिल्कुल यही प्रक्रिया दाएं तरफ करें और ऐसा 5 से 10 बार करें।

लाभ-

  • पेट और कमर की चर्बी बहुत जल्दी कम होती है।
  • फेफड़ा स्वस्थ रहता है।
  • मांस पेशियां लचीली होती हैं।
  • तनाव कम होता है।
  • कब्ज, एसिडिटी, साइटिका जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

Note ( ध्यान रखें ):- हाई और लो बीपी, कमर, गर्दन और पीठ दर्द और सर चकराने जैसी समस्या जिन्हें हो त्रिकोणासन ना करें।


3: अर्ध चक्रासन

Pet aur kamar ki charbi kam karne ke upay के लिए यह सबसे असरकारी योगासन माना जाता है।

अर्ध चक्रासन

कैसे करें-

  1. सबसे पहले हाथ और पैर को सटाकर सीधे खड़े हो जाएं।
  2. अब अपनी कोहनियों को मोड़ ले और कमर के पिछले हिस्से पर रख लें।
  3. फिर लंबी सांस लेते हुए अपने आप को जितना हो सके, उतना पीछे की तरफ झुकाते जाए।
  4. इसी स्थिति में कुछ सेकेंड तक अपने आप को रोक कर रखें। और सामान्य तरह से सांस लेते रहे।
  5. फिर सांस छोड़ते हुए पहले जैसी अवस्था में आ जाए, इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।

लाभ-

  • रीड की हड्डी लचीली होती है।
  • गर्दन का दर्द, कमर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव से राहत मिलता है।

4: धनुरासन

Pet Kam karne ka yoga के लिए यह सबसे असरकारी योगासन माना जाता है।

धनुरासन

कैसे करें-

  1. इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  2. अब सांस को छोड़ें और घुटनों को मोड़ते हुए टखनो को हाथ से पकड़े।
  3. ऐसा कर लेने के बाद सांस लेते हुए जांघों और छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
  4. अब आप अपने दोनों पैरों को सटाकर अच्छी तरह से हाथों से पकड़ ले।

ध्यान रखें कि इस समय आपका चेहरा भी छत की ओर होना चाहिए। अब आपके पूरे शरीर का भार आपके पेट पर होना चाहिए।

ऐसी स्थिति में अपने आप को जितनी देर हो सके रोक कर रखें। फिर वापस सामान्य स्थिति में आकर। फिर 5 सेकंड बाद यही प्रक्रिया 5 से 7 बार दोहराएं।


5: पवनमुक्तासन

Pet Kam karne ka yoga के लिए यह सबसे Best Yogasan माना जाता है।

पवनमुक्तासन

कैसे करें-

  1. सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  2. अब गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए छाती तक लाएं। अब दोनों हाथों से अपने घुटनों को पकड़ ले।
  3. अब सांस को छोड़ते हुए सर को ऊपर उठाएं और अपने नाक को घुटने तक लाने की कोशिश करें।
  4. इसी अवस्था में जितनी देर हो सके अपने आप को रोकें।
  5. फिर सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य अवस्था में आ जाए।

ऐसा ही 5 से 10 बार करें।

लाभ-

  • शरीर में रक्त संचार अच्छी तरह से होता है।
  • गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

Pet Kam karne ka yoga Important Points| ध्यान रखें यह बातें:-

  1. कोई भी योगासन तभी आपके शरीर पर काम करेगा, जब आप उसे सही तरह से करेंगे।
  2. अगर आप किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो कोई भी योगासन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले ले।
  3. चाहे योगासन हो या एक्सरसाइज यह तभी फायदेमंद होता है, जब आप इन्हें करने के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देंगे।
  4. नियमित रूप से, सही तरीके से करने पर 1 महीने के अंदर ही आप अपने शरीर में फर्क देख पाएंगे।
  5. योगा अगर सुबह सुबह खाली पेट में और खुले स्थान में किया जाए, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
  6. अगर आप शाम को योगा कर रहे हैं, तो ध्यान रखें योगा करने के 3 से 4 घंटे पहले आप अपने दोपहर का खाना खा ले।
  7. योगा का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। योगा छोड़ने के बाद एक्सरसाइज की तरह बहुत जल्दी वापस वेट गेन नहीं होता।
  8. योगा ना सिर्फ आप की बढ़ी हुई चर्बी को कम करता है, इसके साथ-साथ ये आपको अंदरूनी तौर पर भी हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त रखता है।
  9. अगर आप योगा के साथ कपाल भारती, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम करेंगे, तो आपको स्ट्रेस जैसी समस्या से भी निजात मिल जाएगा।

तो दोस्तों यह थे, वह पांच योगासन Or Pet Kam karne ka yoga के लिए यह सबसे असरकारी योगासन माना जाता है। जिसे अगर आप नियम पूर्वक, नियमित रूप से करेंगे, तो आप बहुत जल्द ही अपना सुडोल और मनचाहा शरीर पा सकेंगे।

तो दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल ( Pet Kam karne ka yoga, Pet kam karne ke gharelu upay, pet aur kamar ki charbi kam karne ke upay ) अच्छा और हेल्पफुल लगा हो, तो इसे लाइक जरुर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *