Sarvanam kise kahate hain

सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद | Sarvanam kise kahate hain

Contents

सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद | Sarvanam kise kahate hain

आज हम इस लेख में ” Sarvanam kise kahate hain जानेंगे, क्योंकि सर्वनाम हिंदी व्याकरण का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थियों को जानना जरूरी होता है |

अगर विद्यार्थी – सर्वनाम के बारे में अच्छी तरह से समझ जाए, तो उसे हिंदी पढ़ने में आसानी होगी और परीक्षा में उसके अंक भी काफी अच्छे आएंगे | लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है, कि विद्यार्थियों को हिंदी व्याकरण समझने की जरूरत है, ना कि उसे रट्टा मारने की |

इसलिए हम विद्यार्थियों से यह अनुरोध करते हैं, कि वह Sarvanam kise kahate hain , Sarvanam Ke Bhed In Hindi को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करें , ना कि रट्टा मारने की कोशिश करें | साथ ही हम इस लेख में यह भी बताएंगे, कि सर्वनाम का प्रयोग कहां और किस तरह किया जाता है | तो आइए जानते हैं, कि sarvanam kise kahate hain in Hindi.


सर्वनाम किसे कहते हैं – Sarvanam kise kahate hain

Sarvanam Kise Kahate Hain :- संज्ञा के स्थान पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं | सर्वनाम का अर्थ होता है – ” सबका नाम ” | यानी कि ऐसा शब्द जो प्रत्येक नाम के जगह पर आए या फिर प्रत्येक नाम वाली शब्दों के बदले इस्तेमाल किया जाए, उसे सर्वनाम कहा जाता है |

सर्वनाम दो शब्दों के मेल से बना है, सर्व का मतलब – ” जोड़ ” OR नाम अर्थात ” सब का नाम ” | जैसे कि जिस स्थान पर यह, कौन, कहां, किधर, कैसे, स्वयं, तुम, हम, इत्यादि जैसे शब्द आते हैं, उसे सर्वनाम कहा जाता है |

इन सभी शब्द को अलग अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इन सभी शब्दों का काम अलग अलग होता है | आइए इसे उदाहरण स्वरूप और अच्छी तरह से समझे |

उदाहरण:-

  1. राम जैन धर्म को मानने वाला है |
  2. गाय से हमें दूध मिलता है |

इन वाक्यों में यदि सर्वनाम का इस्तेमाल किया जाए, तो यह कुछ इस प्रकार लिखा जाएगा | जैसे कि,

  1. वह जैन धर्म को मानने वाला है |
  2. उनसे हमें दूध मिलता है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में ” गायसंज्ञा शब्द है, जिसकी जगह हम सर्वनाम – ” उनसे ” का इस्तेमाल करके वाक्यों को और सुंदर तरीके से लिख सकते हैं | इसी तरह प्रत्येक सर्वनाम शब्द का प्रयोग अलग-अलग जगह किया जाता है | जैसे कि :-

वह, यह, ये, वे – इन सभी शब्दों का इस्तेमाल किसी के बारे में जब बात की जाती है, तो उनके लिए प्रयोग किया जाता है | जैसे कि, वह एक सुंदर लड़की है |

मैं, हम – इन शब्दों का इस्तेमाल खुद के बारे में कहने के लिए किया जाता है, जैसे कि :- मैं तीसरी कक्षा की छात्रा हूं।

किसका, कौन, कहां, किधर – इन शब्दों का इस्तेमाल किसी व्यक्ति से प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है | जैसे कि :- राम किसका दोस्त है ?

स्वयं, अपने आप, खुद – इन शब्दों का इस्तेमाल लोग खुद के लिए करते हैं, यानी कि जब कोई अपने बारे में कुछ कह रहा हो, तो इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है | जैसे कि :- मैं स्वयं जा कर देखता हूं, कि दीया कैसे बुझ गया।

तुम, आप – इन शब्दों का इस्तेमाल तब करते हैं, जब किसी को कुछ कहना सुनना या बोलना होता है | जैसे कि :- तुम इतनी देर से क्यों आए हो।

तो दोस्तों आपको सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvanam kise kahate hain)  बारे में पता चल गया होगा | अब बात करते हैं, कि आखिर Sarvanam Ke Bhed कितने होते हैं ?


सर्वनाम के भेद | Sarvanam Ke Bhed In Hindi

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं| आइए जानते हैं, कि वह 6 भेद कौन-कौन से हैं ?

1 . पुरुषवाचक सर्वनाम

2 . निश्चयवाचक सर्वनाम

3 . अनिश्चयवाचक सर्वनाम

4 . प्रश्नवाचक सर्वनाम

5 . संबंधवाचक सर्वनाम

6 . निजवाचक सर्वनाम


1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

पुरुषवाचक सर्वनाम उसे कहते हैं, जब कोई बात करने वाला इंसान कुछ शब्दों का प्रयोग अपने खुद के लिए करता है या तो फिर उन शब्दों का इस्तेमाल जिससे वह बातें कर रहा हो, उनके लिए करता हो |

जैसे कि :- मैं, हम, तुम्हें, मेरा, हमारा, मुझे, उन्हें, यह, इन्हें, तुम, तू, ये, यह, आदि।

आइए इसे उदाहरण सहित और अच्छी तरह से समझे :-

  1. मैं घर जाना चाहता हूं।
  2. तुम अपनी पुस्तकें उसे दे दो।
  3. हम सब भारत के रहने वाले हैं।
  4. वे घर कब तक आएंगे।

पुरुषवाचक सर्वनाम 3 प्रकार के होते हैं :-

1) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

2) मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम

3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम में शब्दों का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब बोलने वाला व्यक्ति शब्दों का प्रयोग खुद के लिए या अपने लिए करता है | जैसे कि :- हम, हमको, हमारा, मैं, मेरा, मेरे, मुझे, हमारी, मेरी, हमें, आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. मैं क्रिकेट खेलता हूं।
  2. मुझे किताबें पढ़ना पसंद है।
  3. हम साथ स्कूल जाएंगे।

2. मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम उसे कहा जाता है, जब बोलने वाला व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को संबोधित करता है | ऐसे शब्द का प्रयोग सामने वाले को कुछ बोलने के लिए किया जाता है | जैसे कि :- जैसे, तुम्हारा, तेरी, तुम, तुमको, तुम्हारी, आप, तू, तुझको, तुझे, आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. तुम बहुत अच्छे हो।
  2. आप कहां जा रहे हैं।

3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम उसे कहते हैं, जब शब्दों का प्रयोग किसी तीसरे व्यक्ति के लिए किया जाता है| जैसे कि :- यह, वह, उसे, वे, आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. उसे लेकर घर आना।
  2. वह बहुत अच्छी लड़की है।
  3. यह बुक किसका है।


2. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

जब किसी भी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के लिए इन शब्दों का प्रयोग किया जाए, चाहे वह दूर हो या पास, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे कि:- वह, यह, ये, वे आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. यह एक घोड़ा है।
  2. ये खिलौने मेरे हैं।
  3. वह पूजा की साइकिल है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

जब किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि के बारे में कुछ निश्चित ना हो यानी कि जब आप किसी भी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, आदि के बारे में अंदाजा लगा रहे हो, तब जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अनिश्चित सर्वनाम कहा जाता है। जैसे कोई, कुछ आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. शाम बाजार से कुछ लाया है।
  2. मुझे कुछ खाने का दिल कर रहा है।
  3. शायद कोई आ रहा है।
  4. दरवाज़े पर कोई खड़ा है।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

जब किसी वस्तु व्यक्ति आदि के बारे में कुछ सवाल पूछा जाए, तो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहा जाता है | जैसे कि :- क्या, कब, कहां, कौन, किससे आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. दरवाजे पर कौन आया है।
  2. आप क्या खा रहे हो।
  3. तुम कहां गए थे।

5. संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

जब भी कोई व्यक्ति या वस्तु का संबंध बताना हो, तब जिन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं | यानी कि जो शब्द, दो अलग-अलग बातों में संबंध जोड़ने का काम किया जाए, तो उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहा जाएगा। जैसे कि:- जिसका, जो, जैसा, वैसा आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. जैसा करोगे वैसा भरोगे।
  2. जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
  3. यह वही लड़का है जो कल स्कूल नहीं आया था।
  4. जिसकी लाठी उसकी भैंस।

6. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

जब बात करने वाला व्यक्ति खुद के बारे में कुछ कह रहा हो, तो वह जिन शब्दों का प्रयोग करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे कि :- स्वयं, खुद, अपने आप आदि।

उदाहरण स्वरूप:

  1. तुम अपना काम स्वयं करते हो।
  2. मैं वहां से खुद ही आ गया।
  3. वह अपने कपड़े खुद होता है।
  4. मैं अपने आप ही चला जाऊंगा।


For More Watch This:

अन्तिम शब्द:

मुझे उम्मीद है, कि आपको Sarvanam kise kahate hain, Sarvanam Ke Bhed In Hindi अच्छे से समझ आ गए होंगे। लेकिन यदि फिर भी आपको सर्वनाम से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसके अलावा इस लेख को दोस्तों और सोशल साइट पर जरूर शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvanam kise kahate hain), के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और वह भी अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *