Hindi Muhavare :- आज के इस Article में हम आप सभी को बताने जा रहे हैं, हिंदी के मुहावरों के बारे में। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि मुहावरे किसी भी भाषा का एक अभिन्न अंग होते हैं।
आज हम हिंदी के मुहावरों पर आधारित यह article लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको मुहावरों के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।
तो दोस्तों यदि आप भी हिंदी के मुहावरों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस Article को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं।
1000 + Hindi Muhavare
1:- मुहावरा:- अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
अर्थ:- अपनी बड़ाई आप करना
2:- मुहावरा:- आँख दिखाना
अर्थ:- क्रोध से देखना, रोकना, धमकाना
3:- मुहावरा:- दिन दूना रात चौगुना बढ़ना
अर्थ:- दिन-प्रतिदिन अधिक उन्नति करना
4:- मुहावरा:- ‘ कंगाली में आटा गीला होना
अर्थ – विपत्ति में और अधिक विपत्ति आना ।
5:- मुहावरा :- गुड़ गोबर करना
अर्थ:- बने काम को बिगाड़ देना ।
6:- मुहावरा:- ‘गड़े मुर्दे उखाड़ना
अर्थ – पुरानी कटु बातों को याद करना ।
7:- मुहावरा:- घर फूँक तमाशा देखना
अर्थ – अपनी ही हानि करके प्रसन्न होना ।
9:- मुहावरा:- अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ – अपना स्वार्थसिद्ध करना ।
10:- मुहावरा:- आँखों में धूल झोंकना
अर्थ – धोखा देना
11:- मुहावरा:- आंखे बिछाना
अर्थ – अति उत्साह से स्वागत करना ।
12:- मुहावरा:- कान में कौड़ी डालना
अर्थ – गुलाम बनाना ।
13:- मुहावरा:- कुएँ में बाँस डालना
अर्थ – जगह-जगह खोज करना ।
14:- मुहावरा:- कटे पर नमक छिड़कना
अर्थ – दुखी को और दुखी बनाना ।
15:- मुहावरा:- एक और एक ग्यारह
अर्थ – एकता में शक्ति होना
16:- मुहावरा:- घाट-घाट का पानी पिया होना
अर्थ – हर प्रकार के अनुभव से परिपूर्ण होना ।
17:- मुहावरा:- चाँदी काटना
अर्थ – बहुत लाभ कमाना ।
18:- मुहावरा:- आँख का तारा, आँख की पुतली
अर्थ – बहुत प्यारा
19:- मुहावरा:- आँख का काजल चुराना
अर्थ – सफाई के साथ चोरी करना
20:- मुहावरा:- आँखों में धूल झोंकना
अर्थ – सरे आम धोखा देना
21:- मुहावरा:- आँखों पर चढ़ना
अर्थ – पसंद आ जाना
22:- मुहावरा:- आखें फेर लेना
अर्थ – पहले जैसा व्यवहार न रखना
23:- मुहावरा:- आँखें बिछाना
अर्थ – प्रेम से स्वागत करना
24:- मुहावरा:- आँख में पानी न होना
अर्थ – जोहना, बेशर्म होना
25:- मुहावरा:- जहर का घूँट पीना
अर्थ – अपमान को चुपचाप सह लेना ।
26:- मुहावरा:- जी-जान से काम करना
अर्थ – पूरी क्षमता के साथ काम करना ।
27:- मुहावरा:- तिल का ताड़ बनाना
अर्थ – छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना ।
28:- मुहावरा:- पत्थर की लकीर होना
अर्थ – पक्की बात ।
29:- मुहावरा:- पेट में दाढ़ी होना
अर्थ – छोटी आयु में बुद्धिमान होना ।
30:- मुहावरा:- फूँक-फूँककर पाँव रखना
अर्थ – अति सावधानी बरतना ।
1000+ Hindi Muhavare
31:- मुहावरा:- मुट्ठी गर्म करना
अर्थ – रिश्वत देना ।
32:- मुहावरा:- रंग में भंग होना
अर्थ – प्रसन्नता के वातावरण में विघ्न पड़ना ।
33:- मुहावरा:- शक्ल पर बारह बजना
अर्थ – बड़ा उदास रहना ।
34:- मुहावरा:- सितारा चमकना
अर्थ – भाग्योदय होना
35:- मुहावरा:- आठ-आठ आँसू रोना
अर्थ – बहुत अधिक रोना ।
36:- मुहावरा:- आँखें चार होना
अर्थ – प्रेम होना ।
37:- मुहावरा:- अगर – मगर करना
अर्थ – टाल-मटोल करना ।
38:- मुहावरा:- अपना ही राग अलापना
अर्थ – अपनी ही बातें करते रहना ।
38:- मुहावरा:- आसमान पर थूकना
अर्थ – अशोभनीय कार्य करना
40:- मुहावरा:- उल्टी गंगा बहाना
अर्थ – उल्टा काम करना ।
41:- मुहावरा:- उगल देना
अर्थ – भेद बता देना ।
42:- मुहावरा:- ओखली में सिर देना
अर्थ – जान-बूझकर जोखिम उठाना ।
43:- मुहावरा:- एक लाठी से हाँकना
अर्थ – सबके साथ समान व्यवहार करना ।
44:- मुहावरा:- चार चाँद लगाना
अर्थ – शोभा बढ़ाना ।
45:- मुहावरा:- पापड़ बेलना
अर्थ – कड़ी मेहनत करना ।
46:- मुहावरा:- कान भरना
अर्थ – चुगली करना ।
47:- मुहावरा:- आँखों में खून उतरना
अर्थ – अत्यधिक क्रोध होना
48:- मुहावरा:- आँखों में गड़ना
अर्थ – पसंद आना
50:- मुहावरा:- आँखों में चरबी छाना
अर्थ – घमंड होना
51:- मुहावरा:- आँखे लाल करना
अर्थ – क्रोध से देखना
52:- मुहावरा:- आँखे सेंकना
अर्थ – दर्शन का सुख उठाना
53:- मुहावरा:- ख़ाक छानना
अर्थ – भटकना
54:- मुहावरा:- गंगा बहाना
अर्थ – उल्टा काम करना ।
55:- मुहावरा:- उगल देना
अर्थ – भेद बता देना ।
56:- मुहावरा:- ओखली में सिर देना
अर्थ – जान-बूझकर जोखिम उठाना ।
57:- मुहावरा:- एक लाठी से हाँकना
अर्थ – सबके साथ समान व्यवहार करना ।
58:- मुहावरा:- चार चाँद लगाना
अर्थ – शोभा बढ़ाना ।
59:- मुहावरा:- पापड़ बेलना
अर्थ – कड़ी मेहनत करना ।
60:- मुहावरा:- कान भरना
अर्थ – चुगली करना
1000+ Hindi Muhavare
61:- मुहावरा:- कोल्हू का बैल
अर्थ – लगातार काम में लगे रहने वाला । बहुत परिश्रम करने वाला ।
61:- मुहावरा:- कब्र में पैर लटकना
अर्थ – मरने के समीप होना ।
62:- मुहावरा:- कागजी घोड़े दौड़ाना
अर्थ – लिखा-पढ़ी करना ।
63:- मुहावरा:- कौड़ी-कौड़ी का मोहताज
अर्थ – अत्यंत निर्धन
64:- मुहावरा:- खाला का घर
अर्थ – आसान काम ।
65:- मुहावरा:- खाल मोटी होना
अर्थ – बेशर्म होना ।
66:- मुहावरा:- गिरगट की तरह रंग बदलना
अर्थ – अवसरवादी होना ।
67:- मुहावरा:- घोड़े बेचकर सोना
अर्थ – गहरी नींद सोना । निश्चिंत होकर सोना ।
68:- मुहावरा:- हाथ खींचना
अर्थ – साथ न देना ।
69:- मुहावरा:- चोली-दामन का साथ होना
अर्थ – घनिष्ठ संबंध होना ।
70:- मुहावरा:- चोर की दाढ़ी में तिनका
अर्थ – अपराधी का भयभीत और सशंकित रहना ।
71:- मुहावरा:- जली-कटी सुनाना
अर्थ – कटु-चुभती बातें करना ।
72:- मुहावरा:- डकार तक न लेना
अर्थ – सब कुछ हजम कर लेना ।
73:- मुहावरा:- खरी-खोटी सुनाना
अर्थ – भला-बुरा कहना
74:- मुहावरा:- खून का प्यासा
अर्थ – जानी दुश्मन होना
75:- मुहावरा:- खेत रहना या आना
अर्थ – वीरगति पाना
76:- मुहावरा:- खटाई में पड़ना
अर्थ – झमेले में पड़ना, रुक जाना
77:- मुहावरा:- खटाई में डालना
अर्थ – किसी काम को लटकाना
78:- मुहावरा:- खाई से निकलकर खंदक में कूदना
अर्थ – एक परेशानी या मुसीबत से निकलकर दूसरी में जाना
79:- मुहावरा:- खाक फाँकना
अर्थ – मारा-मारा फिरना
80:- मुहावरा:- खाक में मिलना
अर्थ – सब कुछ नष्ट हो जाना
81:- मुहावरा:- डूबती नाव पार लगाना
अर्थ – कष्टों से छुटकारा देना ।
82:- मुहावरा:- तलवे चाटना
अर्थ – खुशामद करना ।
83:- मुहावरा:- दाल न गलना
अर्थ – काम न बनना । चतुराई काम न आना ।
84:- मुहावरा:- पेट काटना
अर्थ – भूखा रहना ।
85:- मुहावरा:- ‘पाँचों उँगलियाँ घी में होना
अर्थ – चहुँतरफ लाभ होना ।
86:- मुहावरा:- पोंगा होना
अर्थ – नासमझ होना ।
87:- मुहावरा:- बात का धनी
अर्थ – वचन का पक्का
88:- मुहावरा:- मरने की फुरसत न होना
अर्थ – कामों में बहुत व्यस्त होना
89:- मुहावरा:- मूँछ खाड़ना
अर्थ – घमंड चूर-चूर कर देना ।
90:- मुहावरा:- रोटियाँ तोड़ना
अर्थ – मुफ्त में खाना ।
1000+ Hindi Muhavare
91:- मुहावरा:- वीरगति को प्राप्त होना
अर्थ – युद्ध में वीरतापूर्वक मृत्यु पाना ।
92:- मुहावरा:- स्वांग भरना
अर्थ – विचित्र वेश बनाना, किसी की नकल उतारना ।
93:- मुहावरा:- हवा लगना
अर्थ – असर पड़ना / होना ।
94:- मुहावरा:- हवाई किले बनाना
अर्थ – बहुत अधिक कल्पना करना ।
95:- मुहावरा:- दाई से पेट छिपाना
अर्थ – भेद जानने वाले से सच्ची बात छिपाना ।
96:- मुहावरा:- सिर खपाना
अर्थ – कठोर परिश्रम करना ।
97:- मुहावरा:- खबर गरम होना
अर्थ – चर्चा – ही चर्चा होना
98:- मुहावरा:- चिराग तले अँधेरा
अर्थ – गुणवान व्यक्ति में भी दोष होना ।
99:- मुहावरा:- अंकुर जमाना
अर्थ – प्रारंभ करना ।
100:- मुहावरा:- अपने पैरों पर खड़ा होना
अर्थ – आत्मनिर्भर होना ।
101:- मुहावरा:- आंच न आने देना
अर्थ – संकट न आने देना ।
102:- आँखों में सैलाब उमड़ना- फूट-फूटकर रोना ।
आँखें फटी रहना – आश्चर्यचकित रह जाना ।
103:- मुहावरा:- खाना न पचना
अर्थ – बेचैन या परेशान होना
104:- मुहावरा:- खा-पी डालना
अर्थ – खर्च कर डालना
105:- मुहावरा:- खाने को दौड़ना
अर्थ – बहुत क्रोध में होना
106:- मुहावरा:- खिचड़ी पकाना
अर्थ – गुप्त बात या कोई षड्यंत्र करना
107:- मुहावरा:- खीरे-ककड़ी की तरह काटना
अर्थ – अंधाधुंध मारना-काटना
108:- मुहावरा:- खुदा-खुदा करके
अर्थ – बहुत मुश्किल से
109:- मुहावरा:- अपने पैरों पर खड़ा होना
अर्थ – आत्मनिर्भर होना ।
109:- मुहावरा:- आंच न आने देना
अर्थ – संकट न आने देना ।
110:- मुहावरा:- आँखों में सैलाब उमड़ना
अर्थ – फूट-फूटकर रोना ।
111:- मुहावरा:- आँखें फटी रहना
अर्थ – आश्चर्यचकित रह जाना ।
112:- मुहावरा:- आईने में मुँह देखना
अर्थ – अपनी योग्यता जाँचना ।
113:- मुहावरा:- आसमान के तारे तोड़ना
अर्थ – असंभव कार्य करना ।
114:- मुहावरा:- ईंट का जवाब पत्थर से देना
अर्थ – कड़ा जवाब देना
115:- मुहावरा:- उधेड़ बुन में लगना
अर्थ – सोच-विचार करना ।
116:- मुहावरा:- एक आँख से देखना
अर्थ – समान रूप से देखना ।
117:- मुहावरा:- एक और एक ग्यारह होना
अर्थ – एकता में बल होना ।
118:- मुहावरा:- कदम बढ़ाना
अर्थ – प्रगति करना ।
119. मुहावरा:- कमर कसना
अर्थ – पूरी तरह तैयार होना ।
120:- मुहावरा – कमर सीधी करना
अर्थ – आराम करना, सुस्ताना ।
1000+ Hindi Muhavare
121:- मुहावरा – कलई खुलना
अर्थ – भेद प्रकट होना ।
122:- मुहावरा – कान देना
अर्थ – ध्यान से सुनना ।
123:- मुहावरा – किस्मत खुलना
अर्थ – भाग्य चमकना ।
124:- मुहावरा – गले का हार होना
अर्थ – अत्यंत प्रिय होना ।
125:- मुहावरा – गागर में सागर भरना
अर्थ – थोड़े में बहुत कहना ।
126:- मुहावरा – घी के दीये जलाना
अर्थ – खुशी मनाना ।
127:- मुहावरा – चिकना घड़ा होना
अर्थ – निर्लज्ज होना ।
128:- मुहावरा – चुटकी लेना
अर्थ – व्यंग्य करना ।
129:- मुहावरा – जबान देना
अर्थ – वचन देना ।
130:- मुहावरा – झंडे गाड़ना
अर्थ – पूर्ण रूप से प्रभाव जमाना ।
131:- मुहावरा – डंका पीटना
अर्थ – प्रचार करना ।
132:- मुहावरा – तितर-बितर होना
अर्थ – बिखर जाना ।
133:- मुहावरा – हजारों दीप जल उठना
अर्थ – आनंदित हो उठना ।
134:- मुहावरा – रुपये दाँत से पकड़ना
अर्थ – कंजूसी करना ।
135:- मुहावरा – खुशामदी टट्टू
अर्थ – खुशामद करने वाला
136:- मुहावरा – खूँटा गाड़ना
अर्थ – रहने का स्थान निर्धारित करना
137:- मुहावरा – खून-पसीना एक करना
अर्थ – बहुत कठिन परिश्रम करना
138:- मुहावरा – खून के आँसू रुलाना
अर्थ – बहुत सताना या परेशान करना
139:- मुहावरा – खून सवार होना
अर्थ – बहुत क्रोध आना
140:- मुहावरा – खून-खच्चर होना
अर्थ – बहुत मारपीट या झगड़ा होना
141:- मुहावरा – खून पीना
अर्थ – शोषण करना
142:- मुहावरा – ख्याली पुलाव पकाना
अर्थ – असंभव बातें करना
143:- मुहावरा – खेल बिगड़ना
अर्थ – काम बिगड़ना
144:- मुहावरा – खून ठण्डा होना
अर्थ – उत्साह से रहित होना या भयभीत होना
145:- मुहावरा – खोटा पैसा
अर्थ – अयोग्य पुत्र
146:- मुहावरा – खोपड़ी खाना या खोपड़ी चाटना
अर्थ – बहुत बातें करके परेशान करना
147:- मुहावरा – खोपड़ी खाली होना
अर्थ – श्रम करके दिमाग का थक जाना
147:- मुहावरा – खोपड़ी गंजी करना
अर्थ – बहुत मारना-पीटना
148:- मुहावरा – खोपड़ी पर लादना
अर्थ – किसी के जिम्मे जबरन काम मढ़ना
149:- मुहावरा – खोलकर कहना
अर्थ – स्पष्ट कहना
150:- मुहावरा – खोज खबर लेना
अर्थ – समाचार मिलना
1000+ Hindi Muhavare
151:- मुहावरा – खोद-खोद कर पूछना
अर्थ – अनेकानेक प्रश्न पूछना
152:- मुहावरा – गले का हार होना
अर्थ – बहुत प्यारा
153:- मुहावरा – गर्दन पर सवार होना
अर्थ – पीछा ना छोड़ना
154:- मुहावरा – गला छूटना
अर्थ – पिंड छोड़ना
155:- मुहावरा – गर्दन पर छुरी चलाना
अर्थ – नुकसान पहुचाना
156:- मुहावरा – गड़े मुर्दे उखाड़ना
अर्थ – दबी हुई बात फिर से उभारना
157:- मुहावरा – गागर में सागर भरना
अर्थ – एक रंग -ढंग पर न रहना
158:- मुहावरा – गुल खिलना
अर्थ – नयी बात का भेद खुलना, विचित्र बातें होना
159:- मुहावरा – गिरगिट की तरह रंग बदलना
अर्थ – बातें बदलना
160:- मुहावरा – गाल बजाना
अर्थ – डींग हाँकना
161:- मुहावरा – गिन-गिनकर पैर रखना
अर्थ – सुस्त चलना, हद से ज्यादा सावधानी बरतना
162:- मुहावरा – गुस्सा पीना
अर्थ – क्रोध दबाना
163:- मुहावरा – गूलर का फूल होना
अर्थ – लापता होना
164:- मुहावरा – गुदड़ी का लाल
अर्थ – गरीब के घर में गुणवान का उत्पत्र होना
165:- मुहावरा – गाँठ में बाँधना
अर्थ – खूब याद रखना
166:- मुहावरा – गुड़ गोबर करना
अर्थ – बनाया काम बिगाड़ना
167:- मुहावरा – गुरू घंटा
अर्थ – दुष्टों का नेता या सरदार
168:- मुहावरा – गंगा नहाना
अर्थ – अपना कर्तव्य पूरा करके निश्चिन्त होना
169:- मुहावरा – गच्चा खाना
अर्थ – धोखा खाना
170:- मुहावरा – गजब ढाना
अर्थ – कमाल करना
171:- मुहावरा – गज भर की छाती होना
अर्थ – अत्यधिक साहसी होना
172:- मुहावरा – गढ़ फतह करना
अर्थ – कठिन काम करना
173:- मुहावरा – गधा बनाना
अर्थ – मूर्ख बनाना
174:- मुहावरा – गधे को बाप बनाना
अर्थ – काम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करना
175:- मुहावरा – गर्दन ऐंठी रहना
अर्थ – घमंड या अकड़ में रहना
176:- मुहावरा – गर्दन फँसना
अर्थ – झंझट या परेशानी में फँसना
177:- मुहावरा – गरम होना
अर्थ – क्रोधित होना
178:- मुहावरा – गला काटना
अर्थ – किसी की ठगना
179:- मुहावरा – गला पकड़ना
अर्थ – किसी को जिम्मेदार ठहराना
180:- मुहावरा – गला फँसाना
अर्थ – मुसीबत में फँसाना
1000+ Hindi Muhavare
181:- मुहावरा – गला फाड़ना
अर्थ – जोर से चिल्लाना
182:- मुहावरा – गले पड़ना
अर्थ – पीछे पड़ना
183:- मुहावरा – गले पर छुरी चलाना
अर्थ – अत्यधिक हानि पहुँचाना
184:- मुहावरा – गले न उतरना
अर्थ – पसन्द नहीं आना
185:- मुहावरा – गाँठ का पूरा, आँख का अंधा
अर्थ – धनी, किन्तु मूर्ख व्यक्ति
186:- मुहावरा – गाजर-मूली समझना
अर्थ – तुच्छ समझना
187:- मुहावरा – गाढ़ी कमाई
अर्थ – मेहनत की कमाई
188:- मुहावरा – गाढ़े दिन
अर्थ – संकट का समय
189:- मुहावरा – गाल फुलाना
अर्थ – रूठना
190:- मुहावरा – गुजर जाना
अर्थ – मर जाना
200:- मुहावरा – गुल खिलाना
अर्थ – बखेड़ा खड़ा करना
201:- मुहावरा – गुलछर्रे उड़ाना
अर्थ – मौजमस्ती करना
202:- मुहावरा – गूँगे का गुड़
अर्थ – वर्णनातीत अर्थात जिसका वर्णन न किया जा सके
203:- मुहावरा – गोता मारना
अर्थ – गायब या अनुपस्थित होना
204:- मुहावरा – गोली मारना
अर्थ – त्याग देना या ठुकरा देना
205:- मुहावरा – गौं का यार
अर्थ – मतलब का साथी
206:- मुहावरा – गोद भरना
अर्थ – संतान होना, विवाह से पूर्व कन्या के आँचल में नारियल आदि सामान देकर विवाह पक्का करना
207:- मुहावरा – गोद लेना
अर्थ – दत्तक बनाना, अपना पुत्र न होने पर किसी बच्चे को विधिवत अपना पुत्र बनाना
208:- मुहावरा – गोद सूनी होना
अर्थ – संतानहीन होना
209:- मुहावरा – गोबर गणेश
अर्थ – मूर्ख
210:- मुहावरा – गोलमाल करना
अर्थ – काम बिगाड़ना/गड़बड़ करना
211:- मुहावरा – घर का न घाट का
अर्थ – कहीं का नहीं
212:- मुहावरा – घाव पर नमक छिड़कना
अर्थ – दुःख में दुःख देना
213:- मुहावरा – घोड़े बेचकर सोना
अर्थ – बेफिक्र होना
214:- मुहावरा – घड़ो पानी पड़ जाना
अर्थ – अत्यन्त लज्जित होना
215:- मुहावरा – घी के दीए जलाना
अर्थ – अप्रत्याशित लाभ पर प्रसत्रता
1000+ Hindi Muhavare – हिंदी मुहावरे और अर्थ और वाक्य
- मुहावरा –घर बसाना
- अर्थ – विवाह करना
- मुहावरा – घात लगाना
- अर्थ – मौका ताकना
- मुहावरा – घाट-घाट का पानी पीना
- अर्थ – हर प्रकार का अनुभव होना
- मुहावरा – घर आबाद करना
- अर्थ – विवाह करना
- मुहावरा – घर का उजाला
- अर्थ – सुपुत्र अथवा इकलौता पुत्र
- मुहावरा – घर काट खाने दौड़ना
- अर्थ – सुनसान घर
- मुहावरा – घर का चिराग गुल होना
- अर्थ – पुत्र की मृत्यु होना
- मुहावरा – घर का बोझ उठाना
- अर्थ – घर का खर्च चलाना या देखभाल करना
- मुहावरा – घर का नाम डुबोना
- अर्थ – परिवार या कुल को कलंकित करना
- मुहावरा – घर घाट एक करना
- अर्थ -कठिन परिश्रम करना
- मुहावरा – घर फूँककर तमाशा देखना
- अर्थ – अपना घर स्वयं उजाड़ना या अपना नुकसान खुद करना
- मुहावरा – घर में आग लगाना
- अर्थ – परिवार में झगड़ा कराना
- मुहावरा – घर में भुंजी भाँग न होना
- अर्थ – बहुत गरीब होना
- मुहावरा – घाव पर मरहम लगाना
- अर्थ – सांत्वना या तसल्ली देना
- मुहावरा – घाव हरा होना
- अर्थ – भूला हुआ दुःख पुनः याद आना
- मुहावरा –घास खोदना
- अर्थ – तुच्छ काम करना
- मुहावरा – घास न डालना
- अर्थ – सहायता न करना या बात तक न करना
- मुहावरा – घी-दूध की नदियाँ बहना
- अर्थ – समृद्ध होना
- मुहावरा – घुटने टेकना
- अर्थ – हार या पराजय स्वीकार करना
- मुहावरा – घोड़े पर सवार होना
- अर्थ – वापस जाने की जल्दी में होना
- मुहावरा – घोलकर पी जाना
- अर्थ – कंठस्थ याद करना
- मुहावरा – घनचक्कर
- अर्थ – मूर्ख/आवारागर्द
- मुहावरा – घपले में पड़ना
- अर्थ – किसी काम का खटाई में पड़ना
- मुहावरा – घर उजड़ना
- अर्थ – गृहस्थी चौपट हो जाना
- मुहावरा – घिग्घी बँध जाना
- अर्थ – डर के कारण आवाज न निकलना
- मुहावरा – घुट-घुट कर मरना
- अर्थ – असहय कष्ट सहते हुए मरना
- मुहावरा – चार चाँद लगाना
- अर्थ – चौगुनी शोभा देना
- मुहावरा – चिकना घड़ा होना
- अर्थ – बेशर्म होना
- मुहावरा – चिराग तले अँधेरा
- अर्थ – पण्डित के घर में घोर मूर्खता आचरण
- मुहावरा – चैन की बंशी बजाना
- अर्थ – मौज करना
- मुहावरा – चार दिन की चाँदनी
- अर्थ – थोड़े दिन का सुख
- मुहावरा – चींटी के पर लगना या जमना
- अर्थ – विनाश के लक्षण प्रकट होना
- मुहावरा – चूँ न करना
- अर्थ – सह जाना, जवाब न देना
- मुहावरा – चादर से बाहर पैर पसारना
- अर्थ – आय से अधिक व्यय करना
- मुहावरा – चाँद पर थूकना
- अर्थ – व्यर्थ निन्दा या सम्माननीय का अनादर करना
- मुहावरा – चूड़ियाँ पहनना
- अर्थ – स्त्री की-सी असमर्थता प्रकट करना
- मुहावरा – चहरे पर हवाइयाँ उड़ना
- अर्थ – डरना, घबराना
- मुहावरा – चाँदी काटना
- अर्थ – खूब आमदनी करना
- मुहावरा – चम्पत हो जाना
- अर्थ – भाग जाना
- मुहावरा – चकमे में आना
- अर्थ – धोखे में पड़ना
- मुहावरा – चकमा देना
- अर्थ – धोखा देना
- मुहावरा – चक्कर में आना
- अर्थ – फंदे में फँसना
- मुहावरा – चना-चबैना
- अर्थ – रूखा-सूखा भोजन
- मुहावरा – चपत पड़ना
- अर्थ – हानि अथवा नुकसान होना
- मुहावरा – चमक उठना
- अर्थ – उन्नति करना
- मुहावरा – चमड़ी उधेड़ना या खींचना
- अर्थ – बहुत पीटना
- मुहावरा – चरणों की धूल
- अर्थ – तुच्छ व्यक्ति
- मुहावरा – चलता पुर्जा
- अर्थ – चालाक
- मुहावरा – चस्का लगना
- अर्थ – बुरी आदत
- मुहावरा – चाँद का टुकड़ा
- अर्थ – बहुत सुन्दर
- मुहावरा – चाँदी कटना
- अर्थ – खूब लाभ होना
1000+ Hindi Muhavare
- मुहावरा – चाँदी ही चाँदी होना
- अर्थ – खूब धन लाभ होना
- मुहावरा – चाँदी का जूता
- अर्थ – घूस या रिश्वत
- मुहावरा – चाट पड़ना
- अर्थ – आदत पड़ना
- मुहावरा – चादर देखकर पाँव पसारना
- अर्थ – आमदनी के अनुसार खर्च करना
- मुहावरा – चादर के बाहर पैर पसारना
- अर्थ – आय से अधिक व्यय करना
- मुहावरा – चार सौ बीस
- अर्थ – कपटी एवं धूर्त व्यक्ति
- मुहावरा – चार सौ बीसी करना
- अर्थ – छल-कपट या धोखा करना
- मुहावरा – चिकनी-चुपड़ी बातें
- अर्थ – धोखा देने वाली बातें
- मुहावरा – चिड़िया उड़ जाना
- अर्थ – चले जाना या गायब हो जाना
- मुहावरा – चिड़िया फँसाना
- अर्थ – किसी को धोखे से अपने वश में करना
- मुहावरा – चिनगारी छोड़ना
- अर्थ – लड़ाई-झगड़े वाली बात करना
- मुहावरा – चिराग लेकर ढूँढना
- अर्थ – बहुत छानबीन या तलाश करना
- मुहावरा – चिल्ल-पौं मचना
- अर्थ – शोरगुल होना
- मुहावरा – चीं बोलना
- अर्थ – हार मान लेना
- मुहावरा – चींटी के पर निकलना
- अर्थ – मृत्यु के निकट पहुँचना
- मुहावरा – चुटकी लेना
- अर्थ – हँसी उड़ाना
- मुहावरा – चुटिया हाथ में लेना
- अर्थ – पूर्णरूप से नियंत्रण में होना
- मुहावरा – चुल्लू भर पानी में डूब मरना
- अर्थ – अत्यन्त लज्जित होना
- मुहावरा – चूना लगाना
- अर्थ – ठगना
- मुहावरा – चूहे-बिल्ली का बैर
- अर्थ – स्वाभाविक विरोध
- मुहावरा – चेहरे का रंग उड़ना
- अर्थ – निराश होना
- मुहावरा – चेहरा खिलना
- अर्थ – खुश होना
- मुहावरा – चेहरा तमतमाना
- अर्थ – बहुत क्रोध आना
- मुहावरा – चैन की वंशी बजाना
- अर्थ – सुख से समय बिताना
- मुहावरा – चोटी और एड़ी का पसीना एक करना
- अर्थ – खूब परिश्रम करना
- मुहावरा – चोली-दामन का साथ
- अर्थ – काफी घनिष्ठता
- मुहावरा – चोटी पर पहुँचना
- अर्थ – बहुत उन्नति करना
- मुहावरा – चोला छोड़ना
- अर्थ – शरीर त्यागना
- मुहावरा – चंडू खाने की
- अर्थ – निराधार बात
- मुहावरा – चट कर जाना
- अर्थ – सबका सब खा जाना
- मुहावरा – चप्पा-चप्पा छान डालना
- अर्थ – हर जगह जाकर देख आना
- मुहावरा – चरबी चढ़ना
- अर्थ – मदांध होना
- मुहावरा – चहल-पहल होना
- अर्थ – रौनक होना
- मुहावरा – चाकरी बजाना
- अर्थ – सेवा करना
- मुहावरा – चिल्ले का जाड़ा
- अर्थ – बहुत भयंकर ठंड
- मुहावरा – चुगली खाना/लगाना
- अर्थ – पीछे-पीछे निंदा करना
- मुहावरा – चुटकी बजाते-बजाते
- अर्थ – चटपट
1000+ Hindi Muhavare
- मुहावरा – चूँ-चूँ का मुरब्बा
- अर्थ – बेमेल चीजों का योग
- मुहावरा – चूर चूर कर देना
- अर्थ – नष्ट करना
- मुहावरा – चूल्हा जलना
- अर्थ – खाना बनना
- मुहावरा – छक्के छूटना
- अर्थ – बुरी तरह पराजित होना
- मुहावरा – छप्पर फाडकर देना
- अर्थ – बिना मेहनत का अधिक धन पाना
- मुहावरा – छाती पर पत्थर रखना
- अर्थ – कठोर ह्रदय
- मुहावरा – छाती पर सवार होना
- अर्थ – आ जाना
- मुहावरा – छक्के छुड़ाना
- अर्थ – हौसला पस्त करना या हराना
- मुहावरा – छाती पर मूँग या कोदो दलना
- अर्थ – किसी को कष्ट देना
- मुहावरा – छाती पर साँप लोटना
- अर्थ – ईर्ष्या से हृदय जलना
- मुहावरा – झंडे गाड़ना
- अर्थ – पूर्ण रूप से प्रभाव जमाना ।
- मुहावरा – डंका पीटना
- अर्थ – प्रचार करना ।
- मुहावरा – तितर-बितर होना
- अर्थ – बिखर जाना । –
- मुहावरा – हजारों दीप जल उठना
- अर्थ – आनंदित हो उठना ।
- मुहावरा – रुपये दाँत से पकड़ना
- अर्थ – कंजूसी करना ।
- मुहावरा – दूध का दूध, पानी का पानी करना
- अर्थ – इनसाफ करना, न्याय करना
- नाम कमाना यश प्राप्त करना ।
- मुहावरा – पाँचों उंगलियाँ घी में होना
- अर्थ – हर तरफ से लाभ होना ।
- मुहावरा – फूला न समाना
- अर्थ – अत्यधिक प्रसन्न होना ।
- मुहावरा – बीड़ा उठाना
- अर्थ – किसी काम को करने की ठान लेना ।
- मुहावरा – बाँछें खिलना
- अर्थ – अत्यधिक प्रसन्न होना ।
- मुहावरा – मरजीवा होना
- अर्थ – कठोर साधना से लक्ष्य तक पहुँचने वाला
- मुहावरा – मल्हार गाना
- अर्थ – आनंद मनाना ।
- मुहावरा – राई का पहाड़ बनाना
- अर्थ – बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना ।
- मुहावरा – लोहा मानना
- अर्थ – श्रेष्ठता स्वीकार करना ।
- मुहावरा – सफेद झूठ बोलना
- अर्थ – पूरी तरह से झूठ बोलना ।
- मुहावरा – सिर खपाना
- अर्थ – ऐसे काम में समय लगाना जिसमें कोई लाभ नहीं
- मुहावरा – सिर पर सेहरा बाँधना
- अर्थ – अधिक यश प्राप्त करना ।
- मुहावरा – सोना उगलना
- अर्थ – बहुत अधिक लाभ होना ।
- मुहावरा – सौ बात की एक बात
- अर्थ – असली बात, निचोड़
- मुहावरा – हाथ-पैर मारना
- अर्थ – बहुत प्रयत्न करना ।
- मुहावरा – हौसला बुलंद होना
- अर्थ – उत्साह बना रहना ।
- मुहावरा – श्रीगणेश करना
- अर्थ – कार्य आरंभ करना । *
- मुहावरा – दाँतों तले उँगली दबाना
- अर्थ – आश्चर्यचकित होना ।
- मुहावरा – छठी का दूध याद आना
- अर्थ – बहुत कष्ट आ पड़ना
- मुहावरा – छठे छमासे
- अर्थ – कभी-कभार
- मुहावरा – छत्तीस का आँकड़ा
- अर्थ – घोर विरोध
- मुहावरा – छाती पीटना
- अर्थ – मातम मनाना
- मुहावरा – छाती जलना
- अर्थ – ईर्ष्या होना
- मुहावरा – छाती दहलना
- अर्थ – डरना, भयभीत होना
- मुहावरा – हथेली पर सरसों जमाना
- अर्थ – कठिन कार्य करना ।
- मुहावरा – कंचन बरसना
- अर्थ – धन-दौलत से परिपूर्ण होना ।
- मुहावरा – कानों कान खबर न होना
- अर्थ – बिल्कुल पता न चलना ।
- मुहावरा – गाल बजाना।
- अर्थ – अपनी प्रशंसा आप करना ।
- मुहावरा – घड़ों पानी पड़ना
- अर्थ – बहुत लज्जित होना ।
- मुहावरा – चिकनी-चुपड़ी बातें करना
- अर्थ – चापलूसी करना, मीठी-मीठी बातें बोलना ।
- मुहावरा – छाती दूनी होना
- अर्थ – अत्यधिक उत्साहित होना
- मुहावरा – छाती फूलना
- अर्थ – गर्व होना
- मुहावरा – छाती सुलगना
- अर्थ – ईर्ष्या होना
- मुहावरा – छिपा रुस्तम
- अर्थ – अप्रसिद्ध गुणी
- मुहावरा – छींका टूटना
- अर्थ – अनायास लाभ होना
- मुहावरा – छुट्टी पाना
- अर्थ – झंझट या अपने कर्तव्य से मुक्ति पाना
- मुहावरा – छू हो जाना या छूमंतर हो जाना
- अर्थ – चले जाना या गायब हो जाना
- मुहावरा – छोटा मुँह बड़ी बात
- अर्थ – हैसियत से अधिक बात करना
- मुहावरा – छलनी कर डालना
- अर्थ – शोक-विह्वल कर देना
- मुहावरा – छाप पड़ना
- अर्थ – प्रभाव पड़ना
- मुहावरा – छी छी करना
- अर्थ – घृणा प्रकट करना
- मुहावरा – छेड़छाड़ करना
- अर्थ – तंग करना
- मुहावरा – जलती आग में घी डालना
- अर्थ – क्रोध बढ़ाना
- मुहावरा – जमीन आसमान एक करना
- अर्थ – बहुत प्रयास करना
- मुहावरा – जान पर खेलना
- अर्थ – साहसिक कार्य
- मुहावरा – जूती चाटना
- अर्थ – खुशामद करना, चापलूसी करना
- मुहावरा – जड़ उखाड़ना
- अर्थ – पूर्ण नाश करना
- मुहावरा – जहर उगलना
- अर्थ – कड़वी बातें कहना या भला-बुरा कहना
- मुहावरा – जान खाना
- अर्थ – तंग करना
- मुहावरा – जख्म पर नमक छिड़कना
- अर्थ – दुःखी या परेशान को और परेशान करना
- मुहावरा – जख्म हरा हो जाना
- अर्थ – पुराने दुःख या कष्ट भरे दिन याद आना
- मुहावरा – जबान चलाना
- अर्थ – अनुचित शब्द कहना
- मुहावरा – जबान देना
- अर्थ – वायदा करना
- मुहावरा – जबान बन्द करना
- अर्थ – तर्क-वितर्क में पराजित करना
- मुहावरा – जबान में ताला लगाना
- अर्थ – चुप रहने पर विवश करना
- मुहावरा – जबानी जमा-खर्च करना
- अर्थ – मौखिक कार्यवाही करना
- मुहावरा – जमाना देखना
- अर्थ – बहुत अनुभव होना
- मुहावरा – जमीन पर पाँव न पड़ना
- अर्थ – अत्यधिक खुश होना
1000+ Hindi Muhavare
- मुहावरा – जमीन में समा जाना
- अर्थ – बहुत लज्जित होना
- मुहावरा – जरा-सा मुँह निकल आना
- अर्थ – लज्जित होना
- मुहावरा – जल-भुन कर राख होना
- अर्थ – बहुत क्रोधित होना
- मुहावरा – जल में रहकर मगर से बैर करना
- अर्थ – अपने आश्रयदाता से शत्रुता करना
- मुहावरा – जली-कटी सुनाना
- अर्थ – बुरा-भला कहना
- मुहावरा – जले पर नमक छिड़कना
- अर्थ – दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना
- मुहावरा – जवाब देना
- अर्थ – नौकरी से निकालना
- मुहावरा – जहन्नुम में जाना/भाड़ में जाना
- अर्थ – बद्दुआ देने से संबंधित है
- मुहावरा – जहर का घूँट पीना
- अर्थ – कड़वी बात सुनकर चुप रह जाना
- मुहावरा – जहर की गाँठ
- अर्थ – बुरा या दुष्ट व्यक्ति
- मुहावरा – जादू चढ़ना
- अर्थ – प्रभाव पड़ना
- मुहावरा – जादू डालना
- अर्थ – प्रभाव जमाना
- मुहावरा – जान न्योछावर करना
- अर्थ – बलिदान करना
- मुहावरा – जान हथेली पर लेना
- अर्थ – जान की परवाह न करना
- मुहावरा – जान हलकान करना
- अर्थ – अत्यधिक परेशान करना
- मुहावरा – जाल फेंकना
- अर्थ – किसी को फँसाना
- मुहावरा – जाल में फँसना
- अर्थ – षड्यंत्र या चंगुल में फँसना
- मुहावरा – जी खट्टा होना
- अर्थ – मन में वैराग पैदा होना
- मुहावरा – जी छोटा करना
- अर्थ – हतोत्साहित करना
- मुहावरा – जी हल्का होना
- अर्थ – चिन्ता कम होना
- मुहावरा – जी हाँ, जी हाँ करना
- अर्थ – खुशामद करना
- मुहावरा – जी उकताना
- अर्थ – मन न लगना
- मुहावरा – जी उड़ना
- अर्थ – आशंका/भय से व्यग्र रहना
- मुहावरा – जी खोलकर
- अर्थ – पूरे मन से
- मुहावरा – जी जलना
- अर्थ – संताप का अनुभव करना
- मुहावरा – जी जान से
- अर्थ – बहुत परिश्रम से
- मुहावरा – जी तोड़
- अर्थ – पूरी शक्ति से
- मुहावरा – जी भर के
- अर्थ – जितना जी चाहे
- मुहावरा – जी मिचलाना
- अर्थ – वमन/कै की इच्छा होना
- मुहावरा – जी में आना
- अर्थ – इच्छा होना
- मुहावरा – जीते जी मर जाना
- अर्थ – जीवन काल में मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना
- मुहावरा – जी चुराना
- अर्थ – काम में मन न लगाना
- मुहावरा – जीती मक्खी निगलना
- अर्थ – जान-बूझकर गलत काम करना
- मुहावरा – जूतियाँ चटकाना
- अर्थ – बेकार में, बेरोजगार घूमना
- मुहावरा – जेब गर्म करना
- अर्थ – रिश्वत देना
- मुहावरा – जेब भरना
- अर्थ – रिश्वत लेना
- मुहावरा – जोड़-तोड़ करना
- अर्थ – उपाय करना
- मुहावरा – जौहर दिखाना
- अर्थ – वीरता दिखाना
- मुहावरा – जौहर करना
- अर्थ – स्त्रियों का चिता में जलकर भस्म होना
- मुहावरा – ज्वाला फूँकना
- अर्थ – क्रोध दिलाना
- मुहावरा – छाती पर साँप लोटना
- अर्थ – ईर्ष्या होना । –
- मुहावरा – तूती बोलना
- अर्थ – प्रभाव होना ।
- मुहावरा – दो टूक जवाब देना
- अर्थ – स्पष्ट बोलना ।
- मुहावरा – नुक्ताचीनी करना
- अर्थ – आलोचना करना ।
- मुहावरा – दम टूटना
- अर्थ – मर जाना
- मुहावरा – दिन दूना रात चौगुना
- अर्थ – तेजी से तरक्की करना
- मुहावरा – दाल में काला होना
- अर्थ – संदेह होना
- मुहावरा – दौड़-धूप करना
- अर्थ – बड़ी कोशिश करना
- मुहावरा – दो कौड़ी का आदमी
- अर्थ – तुच्छ या अविश्र्वसनीय व्यक्ति
- मुहावरा – दो टूक बात कहना
- अर्थ – थोड़े शब्दों में स्पष्ट बात कहना
- मुहावरा – दो दिन का मेहमान
- अर्थ – जल्द मरनेवाला
- मुहावरा – दूध के दाँत न टूटना
- अर्थ – ज्ञानहीन या अनुभवहीन
- मुहावरा – दूध का दूध और पानी का पानी कर देना
- अर्थ – पूरा-पूरा इन्साफ करना
- मुहावरा – दूज का चाँद होना या ईद का चाँद होना
- अर्थ – कभी-कभार दिखाई पड़ना
- मुहावरा – दो नावों पर पैर रखना/दो नावों पर सवार होना
- अर्थ – दो काम एक साथ करना
- मुहावरा – दम खींचना या साधना
- अर्थ – चुप रह जाना
- मुहावरा – दमड़ी के तीन होना
- अर्थ – बहुत तुच्छ या सस्ता होना
- मुहावरा – दरवाजे की मिट्टी खोद डालना
- अर्थ – बार-बार तकाजा करना
- मुहावरा – दरार पड़ना
- अर्थ – मतभेद पैदा होना
- मुहावरा – दसों उंगलियाँ घी में होना
- अर्थ – खूब लाभ होना
- मुहावरा – दाँत पीसना
- अर्थ – बहुत क्रोधित होना
- मुहावरा – दाँत काटी रोटी होना
- अर्थ – अत्यन्त घनिष्ठता होना या मित्रता होना
- मुहावरा – दाँत खट्टे करना
- अर्थ – परास्त करना, हराना
- वाक्य प्रयोग – मुहावरा – दाँतों तले उँगली दबाना
- अर्थ – दंग रह जाना
- मुहावरा – दाई से पेट छिपाना
- अर्थ – जानने वाले से भेद छिपाना
- मुहावरा – दाद देना
- अर्थ – प्रशंसा करना
- मुहावरा – दाना-पानी उठना
- अर्थ – आजीविका का साधन खत्म होना या बेरोजगार होना
- मुहावरा – दाल-भात में मूसलचन्द
- अर्थ – दो व्यक्तियों की बातों में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप करना
- मुहावरा – दिन में तारे दिखाई देना
- अर्थ – अधिक दुःख के कारण होश ठिकाने न रहना
- मुहावरा – दिन गँवाना
- अर्थ – समय नष्ट करना
- मुहावरा – दिन पूरे होना
- अर्थ – अंतिम समय आना
- मुहावरा – दिन पलटना
- अर्थ – अच्छे दिन आना
- मुहावरा – दिन-रात एक करना
- अर्थ – कठिन श्रम करना
- मुहावरा – दिन आना
- अर्थ – अच्छा समय आना
- मुहावरा – दिन लद जाना
- अर्थ – समय व्यतीत हो जाना
- मुहावरा – दिमाग दौड़ाना
- अर्थ – विचार करना, अत्यधिक सोचना
- मुहावरा – दिमाग सातवें आसमान पर होना
- अर्थ – बहुत अधिक घमंड होना
- मुहावरा – दिमाग खाना या खाली करना
- अर्थ – मगजपच्ची या बकवास करना
- मुहावरा – दिल टुकड़े-टुकड़े होना या दिल टूटना
- अर्थ – बहुत निराश होना
- मुहावरा – दिल पर पत्थर रखना
- अर्थ – दुःख सहकर या हानि होने पर चुप रहना
- मुहावरा – दिल पसीजना
- अर्थ – किसी पर दया आना
- मुहावरा – दिल हिलना
- अर्थ – अत्यधिक भयभीत होना
- मुहावरा – दिल का काला या खोटा
- अर्थ – कपटी अथवा दुष्ट
- मुहावरा – दिल बाग-बाग होना
- अर्थ – अत्यधिक हर्ष होना
- मुहावरा – दिल कड़ा करना
- अर्थ – हिम्मत करना
1000+ Hindi Muhavare
- मुहावरा – दिल का गुबार निकालना
- अर्थ – मन का मलाल दूर करना
- मुहावरा – दिल की दिल में रह जाना
- अर्थ – मनोकामना पूरी न होना
- मुहावरा – दिल के अरमान निकलना
- अर्थ – इच्छा पूरी होना
- मुहावरा – दिल्ली दूर होना
- अर्थ – लक्ष्य दूर होना
- मुहावरा – दुनिया की हवा लगना
- अर्थ – कुमार्ग पर चलना
- मुहावरा – दुनिया से उठ जाना
- अर्थ – मर जाना
- मुहावरा – दूध का धुला
- अर्थ – निष्पाप; निर्दोष
- मुहावरा – दूध का-सा उबाल आना
- अर्थ – एकदम से क्रोध आना
- मुहावरा – दूध की नदियाँ बहना
- अर्थ – धन-दौलत से पूर्ण होना
- मुहावरा – दूध की मक्खी
- अर्थ – तुच्छ व्यक्ति
- मुहावरा – दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंकना
- अर्थ – अनावश्यक समझकर अलग कर देना
- मुहावरा – दो-दो हाथ होना
- अर्थ – लड़ाई होना
- मुहावरा – दोनों हाथों में लड्डू होना
- अर्थ – हर प्रकार से लाभ होना
- मुहावरा – दोनों हाथों से लुटाना
- अर्थ – खूब खर्च करना
- मुहावरा – दूर के ढोल सुहावने होना या लगना
- अर्थ – दूर की वस्तु या व्यक्ति अच्छा लगना
- मुहावरा – देवलोक सिधारना
- अर्थ – मर जाना
- मुहावरा – दफा होना
- अर्थ – चले जाना
- मुहावरा – दबदबा मानना
- अर्थ – रौब मानना
- मुहावरा – दबे पाँव आना/जाना
- अर्थ – बिना आहट किए आना/जाना
- मुहावरा – दर-दर की खाक छानना/दर-दर-मारा-मारा फिरना
- अर्थ – जगह-जगह की ठोकरें खाना
- मुहावरा – दशा फिरना
- अर्थ – अच्छे दिन आना
- मुहावरा – दाँत निपोरना
- अर्थ – गिड़गिड़ाना
- मुहावरा – दाने-दाने को तरसना
- अर्थ – भूखों मरना
- मुहावरा – दाम खड़ा करना
- अर्थ – उचित कीमत प्राप्त करना
- मुहावरा – दामन छुड़ाना
- अर्थ – पीछा छुड़ाना
- मुहावरा – दामन पकड़ना
- अर्थ – किसी की शरण में जाना
- मुहावरा – दाल गलना
- अर्थ – युक्ति सफल होना
- मुहावरा – दाल रोटी चलना
- अर्थ – जीवन निर्वाह होना
- मुहावरा – दिल बल्लियों उछलना
- अर्थ – बहुत खुश होना
- मुहावरा – दिल्लगी करना
- अर्थ – मजाक करना
- मुहावरा – दुकान बढ़ाना
- अर्थ – दूकान बंद करना
- मुहावरा – दीवारों के कान होना
- अर्थ – किसी गोपनीय बात के प्रकट हो जाने का खतरा
- मुहावरा – दुखती रग को छूना
- अर्थ – मर्म पर आघात करना
- मुहावरा – दुम दबाकर भागना
- अर्थ – डटकर भागना/चले जाना
- मुहावरा – दुलत्ती झाड़ना
- अर्थ – दोनों लातों से मारना
- मुहावरा – दुश्मनी मोल लेना
- अर्थ – व्यर्थ की दुश्मनी करना
- मुहावरा –दूध की लाज रखना
- अर्थ – वीरोचित कार्य करना
- मुहावरा – दूध पीता बच्चा
- अर्थ – अबोध एवं निरपराध व्यक्ति
- मुहावरा – दृष्टि फिरना
- अर्थ – पहले जैसा प्रेम या स्नेह न रहना
- मुहावरा – देखते रह जाना
- अर्थ – दंग रह जाना
- मुहावरा – देखते ही बनना
- अर्थ – वर्णन न कर पाना
- मुहावरा – देह टूटना
- अर्थ – शरीर में दर्द होना
- मुहावरा – देह भरना
- अर्थ – मोटा हो जाना
- मुहावरा – द्वार-द्वार फिरना
- अर्थ – घर-घर भीख माँगना
- मुहावरा – द्वार लगाना
- अर्थ – दरवाजा बंद करना
- मुहावरा – दरदर भटकना
- अर्थ – मारे-मारे फिरना
- मुहावरा – दाल-भात का कौर समझना
- अर्थ – आसान समझना
- मुहावरा – धज्जियाँ उड़ाना
- अर्थ – किसी के दोषों को चुन-चुनकर गिनाना
- मुहावरा – धूप में बाल सफेद करना
- अर्थ – बिना अनुभव के जीवन का बहुत बड़ा भाग बिता देना
- मुहावरा – धोबी का कुत्ता घर का न घाट का
- अर्थ – जिसका कहीं ठिकाना न हो, निरर्थक व्यक्ति
- मुहावरा – धतूरा खाए फिरना
- अर्थ – उन्मत्त होना
- मुहावरा – धन्नासेठ का नाती बनना
- अर्थ – गरीब आदमी का बहुत गर्व करना
- मुहावरा – घब्बा लगना
- अर्थ – कलंकित करना
- मुहावरा – धमाचौकड़ी मचाना
- अर्थ – उपद्रव करना
- मुहावरा – धुर्रे उड़ाना
- अर्थ – बहुत अधिक मारना
- मुहावरा – धूल फाँकना
- अर्थ – मारा-मारा फिरना
- मुहावरा – धाक जमाना
- अर्थ – रोब या दबदबा जमाना
- मुहावरा – धीरज बँधाना
- अर्थ – सांत्वना देना
- मुहावरा – धुन का पक्का
- अर्थ – लगन से काम करने वाला
- मुहावरा – धुन सवार होना
- अर्थ – लगन लगना
- मुहावरा – धूनी रमाना
- अर्थ – साधु या विरक्त हो जाना, कहीं पर जाकर निवास करना
- मुहावरा – धोखा देना
- अर्थ – ठगना
- मुहावरा – धूल चाटना
- अर्थ – खुशामद करना
निष्कर्ष :-
तो दोस्तों आज का हमारे यह Article यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस article में हमने आपको 1000+ Hindi Muhavare OR हिन्दी मुहावरों के संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी दी।
उम्मीद करते हैं, कि आपको हमारा आज का यह Article Hindi Muhavare काफी पसंद आया होगा और इसमें लिखी गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी।